
दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल में कराया भर्ती, चौरई के चांद की घटना
छिंदवाड़ा। चौरई के चांद में आज दोपहर के वक्त दो महिलाएं खाने बनाने के दौरान रसोई गैस लीकेज होने से झुलस गई है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। दोनों की हालत स्थिर है। जानकारी अनुसार अरूणा श्रीवास्तव और उनकी बहन क्रांति श्रीवास्तव दोनों खाना बना रही थी। इस दौरान अचानक रसाई गैस लीकेज हो गई और आग भभक गई। इसकी चपेट में दोनों महिलाएं आ गई। इससे दोनों महिलाएं झुलस गई। चीख पुकार सुनकर घर के अन्य परिजन दौड़े। पहले दोनों को गंभीर हालत में चौरई अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। दोनों महिलाओं को वर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। दोनों का इलाज जारी है।
अज्ञात कारणों से युवती की मौत
लक्ष्मी पिता सरदार सिंग उम्र 18 साल अमरवाड़ा के झिर्री गांव की रहने वाली है। उसे अज्ञात बीमारी के चलते अमरवाड़ा अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां गंभीर हालत होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उसकी मौत को कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। उसकी मौत किसी बीमारी या किन कारणों के चलते हुई है। इस बात का खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।