Home STATE सिवनी नगरपालिका सीएमओ के छिंदवाडा स्थित आवास पर eow की रेड

सिवनी नगरपालिका सीएमओ के छिंदवाडा स्थित आवास पर eow की रेड

छिंदवाडा। सिवनी सीएमओ दिशा डेहरिया के नागपुर रोड स्थित आवास पर आज सुबह 5 बजे करीब eow ने रेड मारी है। रेड में जबलपुर डीएसपी की टीम शामिल है। टीम उनके घर आय से अधिक संपत्ति से संम्बन्धित दस्तावेज़ खंगाल रही है। बता दें कि वर्तमान में वे सिवनी नगर पालिका में सीएमओ के पद पर है। इसके अतिरिक्त उनके पास बालाघाट नगरपालिका का भी प्रभार है। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ती की शिकायतें eow को मिली है। eow ने शिकायत के आधार पर जानकारी जुटाई। इसके बाद आज सुबह 5 बजे टीम ने उनके आवास पर रेड मारी है। इस मामले में eow dsp धामी सिंह ने बताया कि अभी जांच जारी है। 12 बजे तक पूरी जानकारी निकलकर सामने आएगी।

हर्रई और चांद में रह चुकी सीएमओ

सिवनी पदस्थ सीएमओ पूर्व में चांद और हर्रई नगर परिषद में सीएमओ के पद पर रह चुकी है। वह भ्र्ष्टाचार को लेकर काफी सुर्खियों में रही है। अधिकारियों की सांठगांठ से बाबू का पद रहते हुए सीएमओ का पद हासिल किया था। इस पद को हासिल करने उन्होंने जमकर भ्र्ष्टाचार करने के मामले सामने आए। इसको लेकर भी दर्जनों शिकायतें eow में की गई। जिसके बाद eow ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।