
छिंदवाडा।देहात थाना क्षेत्र के थुनिया उदना में घर की पायरी को लेकर चल रही रंजिश को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में एक ही परिवार के साथ सदस्य घायल हो गए हैं। जिसमें दो सदस्यों की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी देते हुए कपूर पति दिनेश चंद्रवंशी उम्र 37 साल ने बताया कि मैं और मेरे पति ठेका बटाई मैं गए हुए थे। घर में सभी बच्चे अकेले थे। सुबह घर के बाजू में रहने वाले देवीलाल चंद्रवंशी, जामवती चंद्रवंशी, खेमू चंद्रवंशी सहित अन्य घर में घुस गए। मेरी बेटी चंचल चंद्रवंशी के साथ जमकर मारपीट की। इस मारपीट में चंचल बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। शोरगुल सुनकर मेरी बेटी शिवकुमारी दूसरे कमरे में सोई हुई थी, जो बीमार थी। वह उसे बचाने दौड़ी। उसके साथ भी मारपीट की। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर चले गए। इसके बाद शिवकुमारी ने फोन कर मुझे जानकारी दी। जानकारी मिलते ही में घर पहुंची। बच्चों को लेकर दोपहर 1 बजे देहात थाना पहुंचे। इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता कपूर चंद्रवंशी ने बताया थाने में शिकायत लिखी जा रही थी। इस दौरान इन लोगों ने मेरे घर की पार फोड़ दी। शिकायत लिखाने के बाद हम सभी घर पहुंचे। इसके बाद रात को 8 बजे करीब देवीलाल चंद्रवंशी सुभाष चंद्रवंशी अनिल चंद्रवंशी और उनके साथ करीब 10 से 15 लोग दोबारा उनके घर मैं घुस गए। कहने लगे तुम लोगों ने शिकायत क्यों की। बस यह बात करते करते मेरे परिवार के सभी सदस्यों के साथ लाठी डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में मेरे बच्चों सहित पति घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 से सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद घायलों को भर्ती किया गया है। इस मारपीट में दिनेश चंद्रवंशी और चंचल चंद्रवंशी की हालात गंभीर बनी हुई है।
एक महीने पहले बच्चों से की थी अभद्रता
पीड़िता कपुरा चंद्रवंशी ने बताया कि पार को लेकर पहले भी विवाद किया है। एक महीने पहले भी इन लोगों में मेरी बेटियों से अभद्रता की थी। हम लोगों के साथ पहले भी मारपीट कर चुके है। आज भी 15 से 20 लोगों ने पायरी को लेकर विवाद कर लाठी डंडों से हमला कर दिया।
दोनो पक्ष आपस मे रिश्तेदार
दोनो पक्ष आपस मे रिश्तेदार है। दोनों के घर आजूबाजू में है। दोनो के खेत भी लगे हुए है। पायरी को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है।
मासूम को भी नहीं बख्शा
पायरी को लेकर हुए इस खूनी संघर्ष में हमलावरों ने बड़ों के साथ बच्चों को भी बक्शा। चार साल के मासूम और सात साल के बच्चे के साथ भी मारपीट की है।